आबकारी विभाग की टीम ने अवैध रूप से चल रही 4 कच्ची शराब की भट्टियों को किया नष्ट

The Excise Department team destroyed 4 illegal liquor distilleries

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। होली पर्व को देखते हुए आबकारी टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान आबकारी टीम ने जंगल में चलाई जा रही चार शराब भट्टियों को तोड़ कर 10000 किलोग्राम लहन नष्ट किया। वही 255 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों को जप्त कर लिया।

आबकारी आयुक्त के निर्देशन पर आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर  छापामार अभियान चलाकर जगतपुर पट्टी के जंगलों में तथा ढेला नदी के किनार और क्षेत्र में चल रही 4 शराब भट्टीयों एवं 10000 किलोग्राम  लहन को नष्ट कर दिया तथा मौके पर मौजूद शराब बनाने के उपकरण और ट्यूब में भरी 250 लीटर अवैध कच्ची शराब को जप्त कर लिया। आबकारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा।
टीम में प्रमुख रूप से आबकारी निरीक्षक सोनू कुमार सिंह आबकारी निरीक्षक परिवर्तन विभाग कुमाऊं मंडल साहिबा  इकबाल ,अशीष सिद्धकी, हरिओम राणा ,,महेश लोहनी, कृष्णा चंद्र, संजीव कुमार मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड से हटेगा 1.75 लाख मीट्रिक टन कूड़ा: लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए दिल्ली की कंपनी का चयन; जल्द होगा अनुबंध