एसडीआरएफ की टीम ने नहर में डूबे हल्द्वानी के युवक का शव किया बरामद, हल्द्वानी से काशीपुर सैर सपाटा करने आए युवको के साथ नहर में नहाने के दौरान हुआ था हादसा

The SDRF team recovered the dead body of a youth from Haldwani who had drowned in a canal, the accident happened while taking a bath in the canal with the youths who had come for excursion from Haldwani to Kashipur.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर । हल्द्वानी से घूमने आए चार दोस्तों में से एक दोस्त के महादेव नहर में डूबने की सूचना के बाद हरकत में आए प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम की मदद से मृतक का शव बरामद कर लिया पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वहीं हादसे में जवान बेटे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू : चौकी प्रभारी ने निजी खर्चे से प्राचीन शिव मंदिर में लगवाया सीसीटीवी कैमरा; ग्रामीणों ने की सराहना

बताते चले कि बीती रात काशीपुर के एसडीएम और तहसीलदार को सूचना मिली की महादेव नहर में हल्द्वानी से सैर सपाटा करने आए दो युवक नहाते हुए डूब गए। वहां खड़े लोगों ने एक व्यक्ति को किसी तरह बचा लिया जबकि हल्द्वानी निवासी 20 वर्षीय कामिल नामक युवक डूबता हुआ तेज बहाव में बह गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में आयकर विभाग की छापेमारी 40 घंटे बाद भी जारी, ईडी के शामिल होने की चर्चा

सूचना पर हरकत में आए प्रशासनिक अमले एसडीआरएफ की टीम ने रात भर सर्च अभियान चलाते हुए युवक की तलाश की लेकिन युवक रात टीम को बरामद ना हो सका जिसके बाद सुबह फिर टीम के द्वारा युवक की तलाश को सर्च अभियान चलाया गया जहां एसडीआरएफ सहित अन्य टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए महादेव लहर से डूबे युवक कामिल का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज; कई जिलों में बारिश और 3800 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान