बाइक पर हाथ साफ करते चोर को रंगे हाथों पकड़ा
काशीपुर ।बाइक पर हाथ साफ करते चोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाइक स्वामी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दें कि कल देर शाम नीझड़ा निवासी जगतार सिंह पुत्र जागीर सिंह किसी काम से कटोराताल आया था। इस दौरान एक चोर वहां खड़ी उसकी बाइक में चाबी लगाकर लगाकर ले जाने का प्रयास करने लगा। लोगों ने उसे चोरी करते देख लिया और उसके पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़े 👉 बेस्ट वीफोर का टैग नहीं लगाने पर 3 मिष्ठान विक्रेताओं को नोटिस
पुलिस ने बाइक स्वामी जगतार सिंह की तहरीर के आधार पर मलखान सिंह सैनी पुत्र रूप सिंह सैनी निवासी रामनगर रोड, कुमाऊं कॉलोनी, काशीपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

