चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए कोतवाली से कुछ दूरी पर ही स्थित व्यापारी नेता की दुकान को बनाया निशाना, दुकान के पीछे की दीवार काटकर दुकान में रखे लाखों रुपए के सामान और नकदी पर किया हाथ साफ
Challenging the police, the thieves targeted the shop of the merchant leader, located at some distance from the police station, cut the wall behind the shop and cleared the goods and cash worth lakhs of rupees kept in the shop.
राजू अनेजा,लालकुआं। अज्ञात चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए कोतवाली से कुछ दूरी पर ही स्थित व्यापारी नेता की दुकान को निशाना बनाते हुए पीछे की दीवार काटकर दुकान में रखें लाखों रुपए के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया दुकान में चोरी की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है वही मुख्य बाजार में स्थित दुकान में हुई चोरी से व्यापारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र स्थित गांधीनगर वार्ड दो निवासी व्यापारी नेता संजय जोशी की कोतवाली से कुछ ही दूरी पर रेलवे फाटक के पास फोटो स्टूडियो की दुकान है। रोजाना की तरह वह मंगलवार की शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए इस बीच चोरों ने रात में दुकान की दीवार पीछे से तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया आज बुधवार की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का नजारा देखकर वह भौचक्के रह गये
दुकान में पीछे की दीवार में टूंटी हुई थी और अंदर का अधिकतर सामान नदारद था व्यापारी नेता की दुकान में चोरी की सूचना के बाद तमाम व्यापारी नेता एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष मौके पर पहुंच गए वही
चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली दुकान स्वामी संजय जोशी ने पुलिस को दुकान में करीब 4 लाख के सामान और नगदी चोरी होने अंदाजा लगाया है।वहीं पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जिसमें एक युवक चोरी करता साफ दिख रहा है वहीं पुलिस मामले कि जांच पड़ताल कर रही है।इधर रिहायशी क्षेत्र में स्थित मुख्य बाजार में दुकान में हुई चोरी से व्यापारियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है व्यापार मंडल के नेताओं ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी की घटना के खुलासे की मांग की है।

