उत्तराखंड : बाघ ने महिला को बनाया निवाला, 80 फीसदी खा चुका था.. घटना के बाद ग्रामीण खौफजदा

खबर शेयर करें -

लैंसडाउन वन प्रभाग और कालागढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे झर्त गांव में बाघ ने एक महिला को निवाला बनाया है. महिला का शव झाड़ियों में क्षत विक्षत अवस्था में मिला

जानकारी के मुताबिक, कल शाम के समय झर्त गांव की विशम्बरी देवी घर के पास पशुओं के लिए चारा लेने गई थी. तभी बाघ ने हमला बोल दिया. घटना के बाद अंधेरा होने पर महिला की खोजबीन की गई. तब तक बाघ महिला को बुरी तरह से नोच चुका था. बाघ के हमले की सूचना आग की तरह फैल गई. जिससे पूरे इलाके में खौफ का माहौल हो गया है.

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम संबंधों का खौफनाक अंत: प्रेमी की हत्या कर ट्रक समेत जलाया, रुद्रपुर की शादीशुदा प्रेमिका गिरफ्तार

ग्रामीणों की सूचना पर अदनान रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवीन जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं. जो झर्त गांव में डेरा डाले हुए हैं. महिला के क्षत विक्षत शव को वनकर्मियों ने अपने कब्जे में लिया है. ग्रामीणों का कहना है कि बीते एक हफ्ते से धामधार क्षेत्र में बाघ की चहल कदमी देखी जा रही है. जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी, लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया.

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं के सबसे बड़े 50 बेड आयुर्वेद अस्पताल हल्द्वानी में शुरू हुई 'लीच थेरेपी': जोंक से हो रहा चर्म रोग, वैरिकोज वेन्स और यूरिक एसिड का सफल इलाज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  श्री दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में पहुंचे महापौर दीपक बाली; मां दुर्गा के चरणों में नवाया शीश