नैना गांव के पास आग का गोला बनी नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटकों की कार

खबर शेयर करें -

दिल्ली से नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों की कार में नैना गांव के पास आग लग गई। जिससे कार कुछ ही देर में आग के गोले में तब्दील हो गई।  स्थानीय लोगों ने कार में आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी लेकिन जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंचती उससे पहले कार जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि कारसवार दोनों लोग वाहन से पहले ही उतरने के कारण बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : तपती धूप में राहगीरों को मिला राहत का सहारा: भारत विकास परिषद ने वितरित किया मीठा शरबत और चना; नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लौटानी ने बताया प्रेरणादायक प्रयास

जानकारी देते हुए पर्यटक दंपति लवप्रीत ने बताया वह हल्द्वानी की तरफ से नैनीताल जा रहे थे इसी दौरान उनकी कार में आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कार संख्या डी एल 6 सीएम 6944 में आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  गढ़ीनेगी का रण ! बाठला की रैली में उमड़ा जनसैलाब, विरोधियों के खेमे में मची खलबली

दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जब तक दमकल टीम आग पर काबू पाती तब तक कर पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी में टला बड़ा हादसा: तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस; खाई में गिरने से बची, 39 जिंदगियां सुरक्षित