बरेली से लालकुआं आ रही पैसेंजर ट्रैन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं– बरेली से लालकुआं को आ रही पैसेंजर ट्रैन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पंतनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं मृतक की जेब से क्षतिग्रस्त हालत में मृतक का आधार कार्ड भी बरामद हुआ है जिसमें उसका नाम मुकेश निवासी मध्य प्रदेश लिखा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया फोटो से गुस्साए पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 13 वर्षीय बेटी को अगवा कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली से लालकुआं को आ रही यात्री रेलगाड़ी जैसे ही शाम 3: 30 बजे शांतिपुरी और नगला स्टेशन के बीचो बीच पहुंची थी तभी रेलवे लाइन के किनारे खड़ा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसकी उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घटना की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पंतनगर की पुलिस पहुंच गई है और उन्होंने मृतक युवक की शिनाख्त करने के प्रयास शुरू कर दिए। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के आसपास लग रही है, यात्री रेलगाड़ी के चालक के अनुसार उन्होंने पटरी के पास खड़े युवक को देखा तो कई बार हार्न बजाया परंतु वह वहां से नहीं हटा, जिसके चलते ट्रेन की चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पिता और चाचा को पीटा; सिर में लगी गंभीर चोट, मामला दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के चर्चित गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा: 4 और इनामी बदमाश गिरफ्तार, अब तक 6 दबोचे गए; अवैध असलहे और गाड़ियां बरामद