राजू अनेजा,देहरादून।राज्य के IAS संगठन ने सल्ट विधायक की घोर निंदा करते हुए बताया कि अपरान्ह लगभग 3.00 बजे नगर निगम कार्यालय, देहरादून में मा. विधायक सल्ट महेश जीना द्वारा नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों/अधिकारियों तथा नगर आयुक्त के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अमर्यादित व्यवहार किया गया। नगर निगम कार्यालय द्वारा टेण्डर के सम्बन्ध में विधिक प्रकिया के सम्बन्ध में मा. विधायक द्वारा टेण्डर को अपने परिजन के पक्ष में प्रभावित करने हेतु अनुचित दबाव डाला गया, सरकारी कार्य में अनुचित हस्तक्षेप किया गया तथा कार्यालय के कार्य-वातावरण में प्रतिकूल प्रभाव डाला गया। इस प्रकार का अमर्यादित कृत्य जहाँ एक ओर कार्यपालिका (Executive Machinery) की विधिक प्रकियां में अवैध हस्तक्षेप करता है, साथ ही कर्मचारियों/अधिकारियों के मनोबल पर कुप्रभाव डालता है। आई.ए.एस. एसोसिएशन इस कृत्य की घोर निन्दा करता है।
ताजा खबर
- बाली का रुतबा: शहर के बाद चैती में भी दिखा असर, सफाई के महा अभियान में उतरा जनसैलाब
- मातम में बदलीं खुशियां ! “भाई की बारात के लिए शॉपिंग को निकली दो सगी बहनों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत”
- हल्द्वानी: ‘कटर’ गैंग की शातिर महिला गिरफ्तार; ऑटो में सटकर बैठती और बच्चा काटता पैर, फिर ऐसे उड़ता था मंगलसूत्र
- गर्जिया मंदिर अपडेट: 30 मई तक मुख्य मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित; टीले को बचाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी
- हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे ‘टेक्सटाइल पार्क’ बनाने की मांग; प्रहलाद नगरी समिति ने PM मोदी को लिखा पत्र, नारी सशक्तिकरण पर जोर
- आईटीबीपी परिसर में अब ‘आंचल’ की मिठास: 34वीं बटालियन में मिल्क पार्लर कैफे का उद्घाटन; जवानों को मिलेंगे शुद्ध डेयरी उत्पाद
- टांडा रेंज में हाथी का आतंक: शाह पठानी खत्ते में दो लोगों को मौत के घाट उतारने की आशंका; वन विभाग और पुलिस ने शुरू की जांच
- सितारगंज: निकाह की खुशियां मातम में बदलीं; तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो सगी बहनों की मौत, 5 घायल
- लालकुआं: मामूली विवाद में खूनी संघर्ष; कार हटाने को लेकर पड़ोसी ने ग्राम प्रधान और उनकी पत्नी को पीटा, अस्पताल में भर्ती
- बिंदुखत्ता: छेड़छाड़ के मामले में कोतवाली पर जोरदार प्रदर्शन; गैर-संप्रदाय के युवक पर युवती को परेशान करने का आरोप, पुलिस जांच शुरू

