अल्मोड़ा के धौलछीना में कार हुई हादसे का शिकार, महिला की मौत

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: धौलछीना के कसाड़ बैंड के पास एक अल्टो कार खाई में जा गिरी. वाहन में सवार चार लोगों में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक उपचार केंद्र धौलछीना में भर्ती कराया गया है. जहां पर उनका उपचार चल रहा है.

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट से एक अल्टो कार UK04-G-0641 भीमताल को जा रही थी. जिसमें चार लोग सवार थे. अल्टो कार जैसे ही धौलछीना के कसाड़ बैंड के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी. अल्टो कार के खाई में गिरने की सूचना लोगों ने तुरंत धौलछीना थाने की पुलिस को दी. सूचना पाकर धौलछीना पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुई. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरी कार से लोगों को बाहर निकाला और रेस्क्यू कर सड़क तक लाए.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: ताकुला के पास खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल; स्थानीय युवक और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

कार सड़क से काफी नीचे होने के कारण घायलों को सड़क तक लाने में पुलिस व स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. सड़क तक लाने के बाद सभी को वाहनों की मदद से उपचार के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र धौलछीना भेजा. धौलछीना थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि उपचार के दौरान चिकित्सकों ने एक महिला तल्लीताल नैनीताल निवासी रेखा उप्रेती पत्नी सुबोध चंद्र उप्रेती (67) को मृत घोषित कर दिया. हादसे में अन्य तीन घायलों में जवाहरनगर पंतनगर उधमसिंह नगर निवासी दीपा पंत पत्नी प्रमोद चंद्र पंत (52 वर्ष), प्रमोद चंद्र पंत पुत्र गंगा दत्त पंत उम्र (55 वर्ष), भीमताल डांट निवासी सुषमा पंत पत्नी गजेंद्र पंत उम्र (50 वर्ष) का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को आदर्श शहर बनाने के लिए खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतरे महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: राजकीय महाविद्यालय सतपुली में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने रंग-बिरंगी आकृतियों से बिखेरी राष्ट्रप्रेम की छटा