देर से घर आने पर रोकटोक करती थी पत्नी, पति ने बालकनी से धक्का दे दिया, फिर…
भोपाल। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने पत्नी को पहली मजिंल की बालकनी से धक्का देने वाले पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
काम के चलते पति अक्सर देर से घर आता था, जिसे लेकर सकी पत्नी रोकटोक कर विवाद करती थी, इसी बात से गुस्साये पति ने पत्नी को बालकनी से धक्का दे दिया था। घटना में पत्नी की कमर और पैरो में गंभीर चोट आई है, जिसका हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी है। थाना पुलिस के अनुसार सुभाष कॉलोनी में रहने वाली 34 वर्षीय रजनी यादव पति नवीन यादव गृहणी है।
उसका पति नवीन एक फार्मा कंपनी में एमआर की नौकरी करता है। दंपत्ति के उसके 15 और 10 साल के दो बेटे हैं, घर में पत्नी और बच्चों के साथ उनकी वृद्व मां भी रहती हैं। शुक्रवार दिन के समय परिवार वाले रजनी को इलाज के लिये हमीदिया हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे, उचांई से गिरने के कारण उसके शरीर में घातक चोंटे आई थी। मामला सदिंग्ध होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस को शुरुआती जॉच में पता चला कि फार्मा कंपनी में काम करने के चलते नवीन अक्सर रात को देर से घर आता था। उसके लेट आने को लेकर पत्नी रजनी आपत्ति जताती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो जाता था। शुक्रवार भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहसबाजी हो गई। गुस्से में रजनी पति के अक्सर लेट आने पर बड़बड़ाती हुई बालकनी में पहुंच गई। उसकी बातों से गुस्साये पति नवीन ने उसे बालकनी से धक्का दे दिया। पहली मजिंल की बालकनी से नीचे गिरी रजनी की कमर और पैर में फैक्चर आ गया। पुलिस ने पति के खिलाफ दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें