पति के पीछे घर में अय्याशी करती थी पत्नी, देवर ने भाभी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखा, फिर हो गया मर्डर

खबर शेयर करें -

गाजियाबाद में मोदीनगर के गांव बिसोखर में हुई ई-रिक्शा चालक की हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। अवैध संबंध में बाधा बनने पर भाभी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर देवर की सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी थी।

दोनों ने हत्या करने के बाद शव को रजाई में लपेट दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दो सर्जिकल ब्लेड बरामद किए हैं।

डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद्र यादव ने बताया कि गांव बिसोखर में 34 वर्षीय ई-रिक्शा चालक पवन कुमार का शव घर की छत पर बने स्टोर रूम में मिला था। पवन की गला रेतकर हत्या की गई थी। युवक के पिता धर्म सिंह की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  खतरनाक शौक: बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में चली गोली, 18 वर्षीय युवक की मौत; दोस्त गिरफ्तार

डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि हत्या का शक शुरू से ही किसी नजदीक रिश्तेदार पर था। उन्होंने बताया कि मृतक का बीच वाला भाई ललित कुमार डेढ़ माह से बेंगलुरु में रहकर काम कर रहा था। उसकी पत्नी दीपा और बच्चे यहीं पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि पति के बाहर रहने के दौरान दीपा के घर के पास मेडिकल स्टोर चलाने वाले फैजान से अवैध संबंध बन गए थे। दोनों अक्सर छुप-छुप कर मिलते थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन तेज; जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

हालांकि, एक सप्ताह पहले पवन ने घर के अंदर अपनी भाभी दीपा और उसके आशिक फैजान को रंगरेलियां मनाते हुए आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद से पवन भाभी को उसके अवैध संबंध का राज उजागर करने की धमकी दे रहा था। राज खुलने के डर से दीपा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पवन की हत्या करने की योजना तैयार की।

दीपा ने सबसे पहले गले पर किया वार

दीपा ने साजिश के तहत शुक्रवार देर रात पवन को घर की छत पर बने स्टोर रूम में बुलाया। जैसे ही वह स्टोर रूम में पहुंचा तो वहां फैजान पर पहले से मौजूद था। फैजान ने उसे दबोच लिया। इसके बाद सबसे पहले दीपा ने सर्जिकल ब्लेड से पवन का गला रेत दिया। इसके बाद फैजान ने कई बार सर्जिकल ब्लेड से गले पर वार कर पवन को मौत के घाट उतारा दिया।