केदारनाथ धाम में बर्फबारी से हुई शीतकाल की शुरुआत, पहाड़ों में ठंड ने दी दस्तक

खबर शेयर करें -

केदारनाथ धाम में मौसम एक बार फिर से खराब हो गया है. इस शीतकाल की पहली बर्फबारी भी मंगलवार को केदारनाथ धाम में हुई. बर्फबारी और बारिश के बाद अब धाम में ठंड बढ़ गई है.

हालांकि बर्फबारी और बारिश में भी भक्त बाबा केदार के दर्शनों के लिए लाइन में लगे हुए थे.

पहाड़ों में ठंड ने दी दस्तक

पहाड़ों में अब ठंड ने दस्तक दे दी है. मंगलवार को केदारनाथ धाम में भी इस शीतकाल की शुरुआत बर्फबारी के साथ हुई. सुबह के समय केदारनाथ धाम में मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद धाम में अचानक मौसम खराब हो गया और धाम में बर्फबारी शुरू हो गई. बर्फबारी के बाद धाम में अभी भी हल्की बारिश जारी है. हालांकि जो बर्फबारी अभी हुई है, वह जम नहीं रही है. धाम में बर्फबारी के बाद ठंड भी बढ़ गई है. हालांकि बर्फबारी, ठंड और बारिश के बावजूद भी भारी संख्या में भक्त केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं. बाबा केदार के दर्शनों के लिये भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं. तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, राजकुमार तिवारी, अजय पुरोहित ने बताया कि धाम में शीतकाल की शुरुआत हो गई है. बर्फबारी होने से धाम में भारी ठंड भी महसूस होने लगी है. उन्होंने आगे कहा कि बर्फबारी ने शीतकाल का अहसास करा दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज महेश सिंह भैंसोड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य अतिथि मोहन कुड़ाई ने दिया प्रेरणादायी संदेश

ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था की गई

वहीं डीएम डॉ सौरभ गहरवार ने बताया कि केदारनाथ धाम में ठंड से बचाव के लिए नगर पंचायत को अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं, जिससे तीर्थ यात्रियों को ठंड से राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि यात्रा पड़ाव के गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ धाम तक अलाव की व्यवस्था की गयी है, जिससे श्रद्धालुओं के साथ ही मजदूरों, व्यापारियों एवं साधु संतों को भी लाभ मिल सके.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दो नहरिया रोड पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 युवक गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पकड़े; पुलिस ने सीज कीं दोनों बाइकें
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  34वीं वाहिनी ITBP हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: सेनानी राजेश कुमार जोशी ने किया ध्वजारोहण, हिमवीरों ने लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प