राजू अनेजा,बाजपुर।बेटी के साथ स्कूटी पर दवाई लेने जा रहे मां की डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई वही पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गदरपुर के फतेहगंज की मां और बेटी स्कूटरी से दवाई लेने के लिए बाजपुर आई थी शहीद भगत सिंह चौक पर डंपर के पिछले पहिए की चपेट में आ जाने से महिला की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने एसआई देवेंद्र सिंह मरनाल एसआई देवेंद्र राजपूत ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इंसानियत का परिचय देते हुए शव को कब्जे में लेकर सीएचसी में पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया।

