पति के साथ चैती मेले में मां बाल सुंदरी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आई महिला की ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से दर्दनाक मौत

Tragic death of a woman who came to Maa Bal Sundari temple with her husband to offer offerings in Chaiti Mela due to tractor trolley collision

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,काशीपुर। चैती मेले में बढ़ती भीड़ और लचर यातायात व्यवस्था के चलते मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आई महिला की ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही उक्त दुर्घटना ने चैती मेले के दौरान यातायात व्यवस्था पर किए गए बदलाव पर प्रश्न चिन्ह भी लगा दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर लालकुआं में भव्य गोष्ठी: "पत्रकारों के डर से देश छोड़ भागे थे अंग्रेज, पत्रकारिता ही देश की असली चौकीदार"—SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह मौ कानूनगोयान निवासी संजय वर्मा अपनी पत्नी बबीता के साथ बाइक से चैती मेले में प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। सुबह लगभग साढ़े छह बजे श्यामपुरम मोड़ पर रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली की बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में बबीता वर्मा की दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर आईटीआई थाना पुलिस मौके पर तुरंत पहुंच गई और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर क्षेत्रवासियों का कहना है कि चैती मेले के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था में एसएसपी के आदेश पर जो बदलाव किये गये थे यदि अमल में लाये गये होते तो शायद यह दर्दनाक हादसा न होता। दरअसल मेले के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश निषिद्ध है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मेले के दौरान भारी वाहनों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के जंगलों में कोहराम: सुरई रेंज में 8 माह की टाइगर शावक और किलपुरा रेंज में नर हाथी का मिला शव; आपसी संघर्ष में मौत की आशंका
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर लालकुआं में भव्य गोष्ठी: "पत्रकारों के डर से देश छोड़ भागे थे अंग्रेज, पत्रकारिता ही देश की असली चौकीदार"—SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी