लालकुआं रेलवे स्टेशन को आ रही काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया सांड, टली बड़ी दुर्घटना

खबर शेयर करें -

काठगोदाम से देहरादून को जा रही ट्रेन के चपेट में विशालकाय सांड आ गया.

गनीमत रही की इस दौरान कोई बड़ी रेल दुर्घटना नहीं हुई. घटना में सांड कई मीटर तक ट्रेन के इंजन में फंस कर की घिसटता रहा. जिसके चलते आधा घंटा तक ट्रेन मोटाहल्दू में ही खड़ी रही.

जानकारी के अनुसार रविवार शाम लगभग 8:15 बजे काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस काठगोदाम से चलकर लालकुआं रेलवे स्टेशन को आ रही थी. तभी मोटाहल्दु के पास रेलवे ट्रैक के बीचों बीच विशालकाय सांड आ गया. ट्रेन की जोरदार टक्कर सांड को लगी. जिसके बाद इंजन के आगे बोनट पर सांड फंस गया. 50 मीटर से भी अधिक दूरी तक सांड घिसटता रहा. ट्रेन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रेलगाड़ी में इमरजेंसी ब्रेक लगाए. जिसके बाद बमुश्किल ट्रेन रुकी. आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों और रेल यात्रियों ने ट्रेन के इंजन में फंसे सांड को खींचकर पटरी से अलग किया. जिसके बाद रेलगाड़ी आगे बढ़ी.

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के पाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, बिजली विभाग के कर्मचारी और मिस्त्री की मौत

दुर्घटना के दौरान जैसे ही ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगे विभिन्न कोचों में तेज झटके महसूस किये गये. जिसके कारण यात्रियों की जान आफत में आ गई. जब रेलगाड़ी रुकी तब जाकर यात्रियों ने चैन की सांस ली.मंडल रेलवे के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने कहा अचानक सांड रेलगाड़ी के सामने आ गया. चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाए. कुछ देर विलंब के बाद ट्रेन पुनः गंतव्य को रवाना हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  साढ़े चार साल का विकास बनाम नेताजी ! सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, कोई बिजली-पानी-सड़क को रोया तो किसी ने गोला में डुबकी लगाकर उड़ाया मजाक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गंगनहर किनारे मिली महिला की लाश का पुलिस ने किया खुलासा: सौतेली बेटी और प्रेमी ने ही चाकू से गला काटकर की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार