मजदूरी करने वाले चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, एसओजी की टीम ने भंडाफोड़ कर 2 सट्टेबाजों को ऑनलाइन सट्टा चलाते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Wages were running online betting, SOG team busted and arrested 2 bookies red handed while running online betting

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,काशीपुर। एसओजी की टीम ने ऑनलाइन सट्टा चला रहे ऐसे 2 सट्टेबाजों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है जो कि अपने आप को मजदूरी एवं प्राइवेट नौकरी का कार्य करने वाला बता रहे थे। टीम ने दोनों सट्टेबाजों के पास से मौके पर 4 मोबाइल एवं नकदी भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक काशीपुर  के निर्देशन पर नशे में सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाते हुए परमजीत सिंह पम्मा पुत्र भजन सिंह निवासी जग्गा फार्म काशीपुर और बलविंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी जगदम काशीपुर को मोबाइल फोन के जरिए रंगे हाथों सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने उनके पास से मौके पर एक एप्पल फोन एक ओप्पो फोन तथा 2 विवो के मोबाइल फोन के साथ एक डायरी और एक पेन तथा ₹1590 की नकदी भी बरामद की एसओजी की टीम ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के तीसरे साथी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खू  की तलाश जारी है जिसे अतिशीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीम ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित मुकदमा पंजीकृत कर दो अभियुक्तों को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर लालकुआं में भव्य गोष्ठी: "पत्रकारों के डर से देश छोड़ भागे थे अंग्रेज, पत्रकारिता ही देश की असली चौकीदार"—SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी

 

 

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: कार्यालय में पुताई करने वाले शातिर पेंटर ने ही उखाड़ा था शटर, ₹3.17 लाख नकद और दस्तावेज बरामद

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें