बाइक समेत नाले में बहे पूर्णागिरि दर्शन को गए लालकुआं के युवक-युवती, युवती की मौत

खबर शेयर करें -

टनकपुर:  उत्तराखंड में बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है। मूसलाधार बारिश के चलते बरसाती नाले में बाइक बहने से पूर्णागिरि के दर्शन को गए लालकुआं निवासी युवक व युवती बह गए। जिसमे युवती की मौत हो गई जबकि युवक की जान बमुश्किल बच गई। मृतका बाइक चालक युवक की दोस्त बताई जा रही है।
यह भी पढ़े- नदी के बेग में बहे मुरादाबाद से आये पर्यटक पिता पुत्र
शनिवार को बंगाली कालोनी लालकुआं निवासी शिवम गिरी पुत्री अशोक गिरी व आरती यादव पुत्री कोमल यादव 22 वर्ष बाइक संख्या- यूके 94एए- 3270 से मां पूर्णागिरि दर्शन को गए थे। रविवार की सुबह मंदिर के दर्शन कर वापस लौटते समय उनकी बाइक ठूलीगाड़ से आगे रानीमोड़ के पास नाले में बह गई। घटना में बाइक सवार आरती यादव की मौत हो गई। जबकि शिवम गिरी तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की रेक्स्यु टीम ने नाले से महिला के शव को बरामद कर लिया। जबकि महिला के साथी युवक को ठूलीगाड़ थाने ले जाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि मृतका उसकी दोस्त है। जिसे वह अपनी बाइक में मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए लाया था। एसएसआई योगेश दत्त ने बताया कि मृतका के शव को को पोस्टमार्टम के लिए संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर भेज गया है। इधर युवती की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े- दुःखद, बागेश्वर के कपकोट के सुमगढ़ में मकान के ऊपर मलवा गिरा, पति-पत्नी व बच्चे की मौत

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तेदारों से ही सुरक्षित नहीं महिलाये गैरों का क्या, कहीं देवर तो कहीं सौतेला पिता ही बना दरिंदा

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें