युवक ने जीजा को तेजधार हथियार से काटा, बचाने आई बहन की भी हत्या, ये था कारण

खबर शेयर करें -

बठिंडा के गांव तुंगवाली में अपने ससुराल गए पुलिस कर्मी की उसके साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी बहन को भी मार डाला। मृतक पुलिस कर्मी की पहचान जगमीत सिंह और उसकी पत्नी की पहचान बेअंत कौर के तौर पर हुई है।

आरोपियों की पहचान काका सिंह, हंसा सिंह, बलकरन सिंह के तौर पर हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तेजधार हथियार बरामद करने के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन तेज; जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

कुछ साल पहले की थी कोर्ट मैरिज
जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मी जगमीत सिंह ने कुछ साल पहले गांव तुंगवाली की बेअंत कौर के साथ कोर्ट मैरिज की थी। वह अपनी पत्नी के साथ बठिंडा में रहता था। कुछ दिनों से उसकी पत्नी बेअंत कौर अपने मायके गई हुई थी। रविवार को जगमीत उससे मिलने के लिए तुंगवाली आया था। वहां पर उसके साले काका सिंह ने अपने साथी हंसा सिंह, बलकरन सिंह के साथ मिलकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जगमीत की आवाज सुनकर बेअंत कौर उसे बचाने आई तो आरोपियों ने दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन तेज; जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तेजधार हथियार बरामद करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। थाना नथाना के एसएचओ संदीप सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस ने मृतक पुलिस कर्मी के भाई संदीप सिंह के बयान पर काका सिंह, हंसा सिंह, बलकरन सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन तेज; जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

पीसीआर पर तैनात था जगमीत
जगमीत सिंह बठिंडा में पीसीआर पर तैनात था। जबकि उसकी पत्नी बेअंत कौर ने एएनएम पास कर ली थी। वह नौकरी तलाश रही थी। सूत्रों से पता चला है कि जगमीत का भाई भी पुलिस में ही है। उसी के बयान पर केस दर्ज किया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad