एकतरफा प्यार में पागल था युवक, लड़की की किसी दूसरे से हुई सगाई तो सनकी बना यमराज, जानें आगे क्या हुआ?
मध्य प्रदेश के धार से चौंकाने वाली खबर है. यहां एक तरफा प्यार के चलते युवक ने लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी शहर छोड़ने की फिराक में था.

पुलिस ने जब उसे घेरा तो आरोपी ने फायरिंग कर दी. जवाब गोलीबारी में वह घायल हो गया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. धार के जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है. इसके बाद उससे आगे की पूछताछ कर जेल भेज दिया जाएगा. जिला प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चला दिया है.
धार में एक युवती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पूरा मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. एकतरफा प्यार के चलते आरोपी ने युवती को गोली मार दी. बसंत विहार कालोनी की यह पूरी घटना है 26 अप्रैल की दोपहर की है. भीषण गर्मी के चलते सभी लोग अपने-अपने घरों में थे. इस दौरान कालोनी के मेन चौराहे पर फायरिंग की आवाज हुई. ये आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए. गोली चलने के थोड़ी देर बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई. यहां का नजारा देखते ही लोगों के होश उड़ गए.
परिवारों के बीच पहले भी हो चुका विवाद
युवती की लाश देखकर लोग सन्न हो गए. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तुरंत मृतिका के शव को जब्त कर उसे पोस्टमॉर्टम के जिला अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि स्कूटी पर सवार होकर दो युवतियां बसंत विहार कालोनी से गुजर रही थीं, तभी अज्ञात बदमाश ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं दूसरी युवती भी फरार बताई जा रही है.
एसपी ने बताई ये कहानी
एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक राठौर युवती से एक तरफा प्रेम करता था. इस बात को लेकर दोनों के परिवारो में पहले भी विवाद हुआ था. यहां तक कि, मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था. पुलिस ने बताया कि इस बीच बीच युवती की कहीं ओर सगाई भी हो गई थी. आरोपी दीपक इसी बात से नाराज हो गया था. इसलिए उसने दिन दहाड़े युवती पर गोली चला दी. गोली मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया था.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

