युवती ने पुलिस की गाड़ी पर बैठ बनाई इंस्टा रील, दिखाई मिडिल फिंगर, SHO हुआ सस्पेंड

खबर शेयर करें -

जालंधर की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने पुलिस थाना प्रभारी की गाड़ी पर बैठकर वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं इस दौरान युवती बोनट पर बैठकर मिडिल फिंगर दिखाती नजर आई।

इस घटना के सामने आने के बाद जालंधर पुलिस कमिश्नरेट के थाना डिवीजन नंबर 4 के एसएचओ लाइनहाजिर कर दिया गया है। वायरल हो रहे वीडियो में दिख रही युवती पायल परमार बताई जा रही है।

जालंधर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पायल परमार ने पंजाबी गाना लगा एसएचओ की सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। वीडियों में पायल सरकारी गाड़ी पर चढ़कर डांस कर रही है।

इतनी ही नहीं पायल परमार रील में बोनट पर डांस करने के साथ-साथ कैमरे पर अनुचित और अपमानजनक इशारे भी करती हैं। ये वायरल वीडियो पुलिस के सामने बनाया गया था। क्योंकि जब वीडियो बनाया जा रहा था तो आसपास पुलिसकर्मी वीडियो में खड़े नजर आ रहे हैं।

पायल थाना-4 के एसएचओ से बातचीत भी करती नजर आ रही है और आखिर में उसे गाड़ी में ले जाते भी नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से पुलिस में हड़कंप मच गया है और उच्च अधिकारियों ने मामले में रिपोर्ट तलब की है।

पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने मामले में कड़ा एक्शन लिया है। अशोक कुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एडिशनल एसएचओ सुरजीत सिंह ने कहा कि यह फेक वीडियो भी हो सकता है। मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

एसचओ को लाइन हाजिर किए जाने के बाद अब पायल परमार ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी है। पायल का कहना है कि, वीडियो एक बर्थ-डे पार्टी के दौरान का था। वहां उक्त पुलिस वैन आई थी। जहां उन्होंने यह वीडियो बनाया था। वीडियो के जरिए किसी को हर्ट करने हमारा मोटिव नहीं था।

यह पहली बार नहीं है जब पायल परमार का इस तरह का कोई वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी खुद को सोशल मीडिया स्टार बताने वाली पायल ने गोली चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। तब भी थाना 4 के प्रभारी अशोक कुमार ने लड़की पर कोई कार्रवाई नहीं की और मामले को रफा-दफा कर दिया था।

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad