रुद्रपुर के मनोज सरकार का ओलंपिक में चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : उत्तराखंड से एक और अच्छी खबर सामने आई है कि टोक्यो ओलंपिक के लिए हरिद्वार की हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया के बाद अब रुद्रपुर के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार भी ओलंपिक का हिस्सा बनेंगे। अब तक 10 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 7 स्वर्ण और चार रजत और 8 कांस्य पदक जीत चुके मनोज सरकार जल्द टोक्यो ओलंपिक के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की बसासत के कर्णधार पंडित ललित मोहन पांडे का निधन: क्षेत्र में शोक की लहर, आज चित्रशिला घाट पर होगी अंतिम यात्रा

शुक्रवार की देर शाम को जैसे ही बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से मनोज को टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाई करने का पत्र मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। मनोज टोक्यो ओलंपिक में पैरा बैडमिंटन की एस एल-3 एकल कैटेगरी में खेलेंगे। रुद्रपुर के इंदिरा बंगाली कॉलोनी में रहने वाले मनोज सरकार टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाई की रेस में थे अर्जुन अवार्ड से सम्मानित मनोज सरकार शुरू से ही वर्ल्ड और ओलंपिक में तीसरी रैंक में चल रहे थे ऐसे में उनकी टोक्यो ओलंपिक में एंट्री तय मानी जा रही थी। मनोज का सपना टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पदक लाने का है ।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण का निष्काम कर्म का संदेश युगों-युगों तक करेगा मार्गदर्शन

 

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें