निजी हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप

खबर शेयर करें -

काशीपुर: मानपुर रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में संदिग्ध परिस्थितियों में नर्सिंग स्टाफ का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

काशीपुर कोतवाली अंतर्गत मानपुर रोड स्थित उजाला हॉस्पिटल के टॉयलेट में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रदीप कुमार (30 वर्षीय) का शव मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि जब टॉयलेट का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो अन्य स्टाफों ने दरवाजा तोड़ा. जहां प्रदीप मृत अवस्था में मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मौत के कारणों की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के रूसी बाईपास पर पर्यटकों का हाई वोल्टेज ड्रामा: पुलिस से अभद्रता कर बीच सड़क लगाया वाहन; दिल्ली के 3 हुड़दंगी गिरफ्तार, गाड़ी सीज

यह भी पढ़े 👉 लालकुआं अपडेट, शातिराना अंदाज में चोरी के ट्रकों के कागज बदलकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. प्रदीप बीते 13 वर्षों से हॉस्पिटल में कार्यरत था. मृतक शादीशुदा बताया जा रहा है. मौत किन कारणों से हुई पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना भेज दे दी है. साथ ही हॉस्पिटल स्टॉफ से पूछताछ कर रही है. वहीं, मृतक के परिजन उसकी मौत को साजिश करार दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में खिलाड़ियों का जलवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी के पदक विजेताओं को किया सम्मानित; उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक को खेल जगत में बड़ी जिम्मेदारी: युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर रहेगा जोर