भवानीपुर बीट में गुलदार का शव मिलने से विभाग में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

रामनगर: तराई पश्चिमी वन प्रभाग के पतरामपुर रेंज के अंतर्गत भवानीपुर बीट के जंगल में गश्त के दौरान वन कर्मियों ने एक गुलदार का शव पड़ा हुआ देखा. जिसके बाद उन्होंने वन कर्मचारियों को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर रेंज अधिकारी आनंद सिंह रावत व अन्य अधिकारियों भी मौके पर पहुंचे और गुलदार के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा

रेंज अधिकारी आनंद सिंह रावत ने बताया कि मृतक गुलदार मादा है और उसकी उम्र ढाई से 3 वर्ष की रही होगी. गुलदार के शरीर पर किसी भी प्रकार के कोई चोट के निशान भी नहीं मिले हैं और उसके सभी अंग भी सुरक्षित हैं. वहीं, गुलदार के शव का चिकित्सकों की निगरानी में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. जिसके बाद शव को नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  पांडे का राम प्रेम बना सियासी चर्चा का सबब, जन्मदिन समारोह में गर्मजोशी से मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक पारा

रावत ने बताया कि गुलदार की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा. फिलहाल, मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad