यहां चौकी में दरोगा बाबू सिपाहियों के संग खेल रहे थे जुआ, एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई कर पूरी चौकी को किया लाइन हाजिर

Inspector Babu was playing gambling with the soldiers in the post here, SSP took immediate action and brought the entire post in line.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,हल्द्वानी। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर जब पूरा देश दिवाली मना रहा था वही लामाचौड़ पुलिस चौकी के अंदर चौकी इंचार्ज सहित पूरा स्टाफ ताश खेलता हुआ पाया गया जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसपी नैनीताल पीएन मीणा ने चौकी इंचार्ज सहित पूरी चौकी को लाइन हाजिर कर दिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में 100 किलो सोना गड़ा होने का झांसा देकर थारू जनजाति के व्यक्ति की जमीन हड़पने का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्तार

22 जनवरी, सोमवार की रात करीब दो बजे एसपी सिटी हरबंस सिंह मुखानी थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण पर निकले थे। जब वह लामाचौड़ रिपोर्टिंग पुलिस चौकी क्षेत्र में पहुंचे तो उन्हें सड़क पर कोई पुलिस कर्मी ड्यूटी करता नजर नहीं आया। एसपी सिटी चौकी के अंदर पहुंचे तो चौकी इंचार्ज, चौकी के हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल जुआ खेलते पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  'उत्तराखंड कुमाऊँ उत्थान यात्रा' को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन; भुवन पहाड़ी ने लालकुआं में जारी किया उक्रांद का 10 सूत्रीय नीति-संकल्प पत्र

अपने अधिकारी को अचानक सामने खड़ा देखकर इन सभी पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। एसपी सिटी ने सोमवार देर रात ही घटनाक्रम की जानकारी एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा को दी।मामले की रिपोर्ट मिलने पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने भी अपने स्तर से जांच कराई।

 

मंगलवार को एसएसपी मीणा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के आरोप में चौकी इंचार्ज सुनील गोस्वामी, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल शंकर सिंह, धीरज सुगड़ा और चालक कांस्टेबल सोबन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  तराई पूर्वी वन प्रभाग की बड़ी कार्रवाई: शांतिपुरी में अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, चालक वाहन छोड़कर फरार