गढ़ीनेगी समेत इन क्षेत्रों में दो दिन बिजली रहेगी गुल, जर्जर तार बदलने को 8 घंटे का शटडाउन

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा, जसपुर। गढ़ीनेगी, गढ़ी हुसैन और मालधन पोषक क्षेत्र में जर्जर बिजली तार बदले जाने के चलते दो दिन तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के ईई जीएस कार्की ने बताया कि इन इलाकों में कई स्थानों पर तार बेहद खराब हालत में हैं, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है।
इसी को देखते हुए 7 व 8 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। ईई कार्की ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति पहले से अधिक सुरक्षित और सुचारू होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  आखिरकार बगैर किसी तांडव के त्रिशूल चौक पर आसीन हुए ‘शिव’, जिले से लेकर प्रदेश तक सुर्खियों में आने के बाद याद आया प्रोटोकॉल

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें