लालकुआं में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में चोरों को चांदी, कई नेताओं के मोबाइल और पर्स पर हाथ साफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: लालकुआं में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में चोरों को चांदी हो गई. कांग्रेस की रैली में भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने कई लोगों के मोबाइल और पर्स पर हाथ साफ कर दिया. देखते ही देखते लोगों के मोबाइल और पर्स गायब होने की सूचना मंच से प्रसारण होने लगा.

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में चोरी सूचना पर पुलिस चोर की तलाश में जुट गई, लेकिन चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े. लालकुआं में परिवर्तन यात्रा के दौरान चार कांग्रेसियों के मोबाइल के अलावा कई लोगों के जेब से पर्सों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी नेता भुवन पहाड़ी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—युवाओं को श्रीकृष्ण के 'कर्मयोग' से प्रेरणा लेने की जरूरत

लालकुआं पहुंची परिवर्तन यात्रा में उमड़े जनसैलाब को जहां कांग्रेस नई ऊर्जा का संचार करने में जुटी थी. वहीं चोरों ने जहां देखा मौका, वहीं लगाए चौका को चरितार्थ करते हुए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल, सेवा दल की बिमला जोशी, युवा कांग्रेस के नगर महामंत्री इमरान खान, सेवादल के गोकर्ण बिष्ट के मोबाइल चोरी कर लिए.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी के दौरान चलती कार से गिरा युवक, तड़पता छोड़ भागे दोस्त: अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

इसके अलावा कांग्रेस नेता मुन्ना बिष्ट का भी पर्स चोरी कर लिया. हरीश रावत के पुत्र आनंद रावत भी इस दौरान कहते नजर आए कि खटीमा में शुरू हुई परिवर्तन यात्रा में उनका भी मोबाइल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था. वहीं, कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में लोगों के जेब साफ होने की चर्चा जोरों पर चल रही है. चोरी की घटना के बाद अब कांग्रेसी लालकुआं थाने में शिकायत दर्ज करा रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक गुलदार का आतंक: मंदिर के पुजारी पर झपटा, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad