पहाड़ के इस सरकारी स्कूल ने गाढ़े झंडे, एक साथ 40 बच्चों का सैनिक स्कूल में चयन

खबर शेयर करें -

कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और ये साबित कर दिया है उत्तराखंड के एक प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने. उत्तराखंड के जिला बागेश्वर के कपकोट के प्राथमिक विद्यालय के 40 बच्चों में से 40 बच्चों का चयन नैनीताल जिले के घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में हुआ है.

ऐसा देश के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब किसी स्कूल के सभी बच्चों का चयन इस स्कूल में हुआ हो.

अमूमन सरकारी स्कूलों में देखा जाता है कि किसी भी बच्चे को आसानी से प्रवेश मिल जाता है और सरकारी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपने बच्चों को भेजते हैं, लेकिन कपकोट के इस प्राथमिक विद्यालय की कहानी बिलकुल अलग है. इस स्कूल में उसी का प्रवेश होता है, जो प्रवेश परीक्षा को सफल करने में कामयाब हो जाता है. स्कूल के शिक्षक हरीश ऐठानी ने बताया कि स्कूल के 80 सीटों के लिए तकरीबन 400 बच्चों ने आवेदन किया है, जिनको काबिलियत को देखते हुए प्रवेश दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के बनलेख में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और तीन घायल; डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

गीतों के माध्यम से सिखाते हैं गणित

कपकोट के जिस प्राथमिक विद्यालय के 40 बच्चों का चयन घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में हुआ है. इसके पीछे स्कूल के प्रधानाचार्य का अहम योगदान है, क्योंकि प्रधानाचार्य केडी शर्मा ने बच्चों को रात के 9 बजे तक क्लासें दी हैं. वहीं एक बच्चे ने मैथ में 150 में से 150 अंक लाकर सबको अचंभित कर दिया. स्कूल के शिक्षक हरीश ऐठानी आगे बताते हैं कि केडी शर्मा बच्चों को गीत के माध्यम से गणित पढ़ाते हैं, जिससे बच्चों को गणित के सूत्र आसानी से याद हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  त्यौहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: लालकुआं-साबरमती के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 13 फेरों में होगा संचालन

बुनियादी सुविधाओं का अभाव, फिर भी रोशन किया नाम

स्कूल के शिक्षक बताते हैं कि अक्सर सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहता है. यहां स्कूल में भी देखा जाए तो संसाधन सीमित हैं. बावजूद इसके इतने बच्चों का सैनिक स्कूल में चयन बड़ी उपलब्धि है, वो भी तब जब 40 बच्चों ने सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा दी और सभी 40 बच्चे उस परीक्षा में पास हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रफ्तार का कहर: बेलबाबा के पास अर्टिगा कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर
Ad Ad Ad Ad