बिंदुखत्ता में अग्निकाण्ड में हजारों की नगदी व समान जलकर राख

खबर शेयर करें -

लालकुआं: अज्ञात कारणों के चलते लगी आग में महिला के घर में हजारों रुपये की नगदी व अन्य घरेलु समान व कपड़े जलकर राख हो गये। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से महिला को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
शनिवार की प्रात करीब 5:30 बजे घोड़ानाला पश्चिमी निवासी महिला सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय राधे श्याम के घर में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। जब तक महिला कुछ समझ पाती आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगो ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जबतक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। पीड़ित महिला सावित्री देवी ने बताया कि अग्निकांड में घर में रखे 50 हजार की नगदी समेत राशन, बिस्तर, कपड़े व अन्य सामान जल करराशन बिस्तर कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों द्वारा महिला को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश