तीन बाइक सवार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराए, जिसमें दो युवकों की मौत
रामनगर: हल्दुआ क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवक ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे जाकर भिड़ गये. इस घटना में दो युवक की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुआ है. घायल का इलाज पीरुमदारा के निजी अस्पताल नीमकरौरी में चल रहा है.

आज रामनगर के हल्दुआ में देर शाम एक सड़क दुर्घटना हुआ. जिसमें बाइक सवार तीन युवक एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पिछले के हिस्से से जा टकराए. घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए . आसपास के लोगों ने आनन-फानन में 108 को सूचना दी गई.
सूचना पर तुरंत ही मौके पर 108 पहुंची. युवकों को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लाया गया. जहां दो युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जिसका इलाज रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.
यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : सिसोदिया और भगवंत मान के बाद केजरीवाल का रोड शो
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

