सड़क हादसे में उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत सहित तीन लोग घायल, रेफर

खबर शेयर करें -

बाजपुर में सड़क हादसे में उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें काशीपुर रेफर किया गया। उनके साथ कार सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम हरीश रावत मंगलवार देर रात हलद्वानी से काशीपुर की ओर जा रहे थे। बाजपुर के पास उनकी फाच्र्युनर कार अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पूर्व सीएम घायल हो गए। उनकी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें तत्काल बाजपुर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें काशीपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे में कार में सवार कमल और अजय भी घायल हुए हैं। कार सवार दो अन्य लोगों के शरीर में फ्रेक्चर आया है। वहीं, उपचार के बाद पूर्व सीएम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उनके कमर में चोट बताई जा रही है।

केवीआर अस्पताल में हुआ उपचार
हादसे के बाद सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर उन्हें काशीपुर के केवीआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया पूर्व सीएम रावत को काशीपुर के केवीआर अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल पहुंचे कांग्रेसी नेता
पूर्व सीएम के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिलते ही काशीपुर, बाजपुर और आसपास के कांग्रेसी नेता भी अस्पताल पहुंच गए थे। उपचार के बाद पूर्व सीएम आराम के लिए एक होटल में पहुंच गए थे।
यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद गड्ढा मुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें: PWD ने तैयार किया प्लान, 15 अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा और समस्त देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं