रुद्रपुर में दो बाइक सवारों पर तीन बदमाशों ने की फायरिंग, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

रुद्रपुरः ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों पर फायर झोंकने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. घटना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारियां लीं. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

यह भी पढ़े 👉 रुद्रपुर में गोदाम में नकली सीमेंट ब्रांडेड बैग में भरकर बेचने की आशंका के चलते एसओजी की टीम ने गोदाम को किया सील

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में लापता बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह का शव गौलापार के पास मिला: 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के मोदी मैदान के पास दो युवकों पर फायर झोंकने की घटना सामने आई है. पीड़ित युवकों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित अभिषेक यादव ने बताया कि 1 नवंबर की दोपहर वह और उसका दोस्त विशाल दास बाइक से भदईपुरा की ओर जा रहे थे. तभी कार सवार कौशल शर्मा निवासीगढ़ जगतपुरा वार्ड न 6, विक्की संधू निवासी डिबडिबा बिलासपुर जिला रामपुर व प्रीत रामपुर आए और बाइक के सामने कार लगा दी. इनमें से दो लोगों के पास असलहा और एक के पास तलवार थी.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार

इस दौरान विक्की व कौशल ने उन पर फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बचे. इस दौरान दोनों बाइक छोड़कर भागने लगे तो आरोपियों ने हथियार के साथ उनका पीछा भी किया. लेकिन आरोपी उन्हें पकड़ नहीं पाए. जिसके बाद पीड़ितों ने ट्रांजिट कैंप पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad