पहाड़ से लाई जा रही गांजे की खेप के साथ तीन नशा तस्करो को एस ओ जी की टीम ने किया गिरफ्तार

The SOG team arrested three drug smugglers along with the consignment of cannabis being brought from the mountain.

खबर शेयर करें -

­राजू अनेजा, काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ  टीसी द्वारा जिले भर में चलाये जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के अंतर्गत एसओजी की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है एसओजी की टीम ने 67.280 किलोग्राम गांजे के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘चंद दिनों की तलब, जिंदगीभर का सुकून!’ तंबाकू बैन पर उर्वशी दत्त बाली का दोटूक संदेश, बोलीं—लत नहीं, जिंदगी चुनिए

एसओजी प्रभारी ललित बिष्ट ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पंत पार्क के पास बाइक सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिये। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने बाइक सहित तीनों व्यक्तियों को दौड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 67 किलो 280 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आवास विकास निवासी सरफराज पुत्र अय्यूब, जसपुर निवासी विशाल कुमार पुत्र सीताराम तथा लक्ष्मीपुर पट्टी, मझरा निवासी मौहम्मद आसिफ पुत्र शकील अहमद बताया।

यह भी पढ़ें 👉  मिलावटखोरों पर एडीएम विवेक राय का शिकंजा! हल्दी और धनिया बनाने वाली रुद्रपुर की कंपनी पर ₹1.50 लाख का जुर्माना

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ग्राम बैजरो, पौढ़ी गढ़वाल में पीडब्ल्यूडी में अपनी गाड़ी लगाकर चालक का काम करता है। वहीं से यह गांजा खरीदकर लाया था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मिलावटखोरों पर एडीएम विवेक राय का शिकंजा! हल्दी और धनिया बनाने वाली रुद्रपुर की कंपनी पर ₹1.50 लाख का जुर्माना