डालकन्या मे बोलेरो जीप खाई में गिरने से तीन यात्रियों की मौत

खबर शेयर करें -

नैनीताल। उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच यहां नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक से दुखद खबर सामने आ रहे हैं।

जिले में ओखलकांडा के दूरस्थ क्षेत्र डालकन्या में एक बोलेरो जीप खाई में गिरने से तीन यात्रियों की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हो गए हैं । अनियंत्रित जीप के गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है । जीप में सवार छह अन्य लोगों में से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें ट्रीटमेंट के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा जा रहा है । घटना के बाद घायलों को ओखलकांडा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: स्टंटबाजों का अड्डा बनी 'ठंडी सड़क'; चिकित्सा अधीक्षक को मारी टक्कर, 13 जगहों पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर

 यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड में 11 से 18 मई तक कोविड-19 कर्फ्यू जारी, देखें क्या है नियम

मृतक वाहन चालक – 1:महेश राम गौनियारो,
2:गोमती देवी wo त्रिलोक सिंह खटोली चम्पावत,
3:गौरव सिंह so त्रिलोक सिंह चम्पावत,

यह भी पढ़ें 👉  रसोई घर में घुसा गुलदार, बाल-बाल बचा परिवार; दहशत में आधा दर्जन गांव

घायल
1:मोहन सिंह नदगली ल्वाड़,
2:विनोद सिंह ल्वाड़,
3:जगदीश ल्वाड़,
4:हयात मटियाली ल्वाड़,
5:त्रिलोक सिंह चम्पावत,
6:राजदीप सिंह चम्पावत,
7:महिपाल ल्वाड़,
8:जगदीश ल्वाड़,