हल्द्वानी। तीनपानी से गौलापार को जाने वाला बाईपास मार्ग पिछले कुछ समय से दुर्घटनाओं का केंद्र बन रहा है, यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होने के समाचार मिल रहे हैं, इसी के तहत गत रात्रि गौलापार बाईपास के समीप बरेली जा रही कार ओवरटेक की कोशिश में आगे चल रहे डंपर में पीछे से घुस गई। कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। एक गंभीर रूप से जख्मी हुआ।
बनभूलपुरा थाना के प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि गौलापार बाईपास के पास बृहस्पतिवार शाम बरेली की ओर जाते वक्त कार ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक किया। इस दौरान वह आगे चल रहे डंपर में पीछे से घुस गई।
कार का अगला हिस्सा और छत क्षतिग्रस्त हुई, जबकि कार चालक बरेली शहर के मढ़ीनाथ निवासी अभय मौर्य, वहीं की बदायूं रोड निवासी
बसंत कश्यप और सुभाषनगर निवासी रवि मौर्य बरेली घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। बसंत के ज्यादा चोट आईं हैं।
ताजा खबर
- हल्द्वानी में दरिंदगी: नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर टैक्सी चालक और साथी ने किया सामूहिक दुष्कर्म; दोनों गिरफ्तार
- रुद्रपुर में इनकम टैक्स की बड़ी रेड: सिडकुल की ‘ग्रीन पैनल’ और स्टील व्यापारी के घर छापेमारी; जिम से उठाए गए कारोबारी
- 21 दिन की मासूम की संदिग्ध मौत, दादा की तहरीर पर बहू के खिलाफ ‘हत्या’ का मुकदमा दर्ज
- खाकी पर दाग: शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण, आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- जनता का हक अधर में, नेताजी जश्न में मशगूल ! गुस्से में सड़क पर उतरे ग्रामीणों ने फूंका विधायक का पुतला
- हल्द्वानी: मुखानी चौराहे पर होमगार्ड की ‘दबंगई’, ई-रिक्शा चालक को बीच सड़क जड़े थप्पड़; वीडियो वायरल
- हाईवे पर काल बनी रफ्तार; डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक-युवती की मौत
- लालकुआं : नामकरण संस्कार से लौट रहे भाई-बहन सड़क हादसे का शिकार, भाई की मौत, बहन गंभीर
- बाघ के हमले में महिला की मौत से आक्रोश, वन विभाग कार्यालय की तालाबंदी की चेतावनी
- लालकुआं: आपदा से निपटने के लिए सेंचुरी पेपर मिल के 100 कर्मचारियों ने ली ‘कमांडो’ ट्रेनिंग; NDRF ने सिखाए बचाव के गुर


