सिक्किम में कुमाऊं रेजिमेंट के तीन जवान शहीद, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

खबर शेयर करें -

देहरादून: सिक्किम में कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों से भरा ट्रक खाई में जा गिरा। जिसमें रेजिमेंट के 3 जवान।शहीद हो गए है। शहीद जवानों में पांडे कालोनी काशीपुर निवासी हिमांशु नेगी पुत्र हीरा सिंह नेगी 21 वर्ष व ताड़ीखेत निवासी ब्रजेश रौतेला पुत्र गोविंद सिंह है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शहीद सैनिकों को नमन करते हुए ट्वीट में शोक संवेदना व्यक्त की है।

प्राप्त समाचार के अनुसार पूर्वी सिक्किम में सेना के जवानों को ले जा रहा एक ट्रक बुधवार को खाई में जा गिरा। जिससे तीन जवानों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना न्यू जवाहलाल नेहरू रोड पर हुई । यह मार्ग गंगटोक को सोमगो झील और भारत – चीन सीमा के निकट नाथुला से जोड़ता है । अधिकारी के मुताबिक ट्रक में कुमाऊं रेजिमेंट के छह जवान सवार थे जो गंगटोक की तरफ जा रहे थे । यह हादसा चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के चलते हुआ । वाहन 600 फुट गहरी खाई में जा गिरा । चालक एवं दो अन्य जवानों की मौत मौके पर ही हो गई । सेना , बीआरओ , पुलिस और स्थानीय लोगों ने इस दुर्गम क्षेत्र में खराब मौसम के बीच बचाव अभियान चलाया । तीन घायल जवानों को गंगटोक के सेना अस्पताल में भर्ती कराया । बाद में घायल जवानों को गंगटोक के सेना अस्पताल से बंगाल के सिलीगुड़ी में इलाज के लिए भेजा गया ।
यह भी पढ़े- गंगा नदी में नहाते समय नदी की तेज बहाव में बहा दोस्तों के साथ हरियाणा से आया युवक

यह भी पढ़ें 👉  72 वर्षीया वृद्धा की हत्या का 12 घंटे में खुलासा: 18 हजार रुपये की बकाया मजदूरी के लिए घर के नौकर ने ही दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  72 वर्षीया वृद्धा की हत्या का 12 घंटे में खुलासा: 18 हजार रुपये की बकाया मजदूरी के लिए घर के नौकर ने ही दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार