तीन बेटों को नहर में डुबोया, दो की मौत… एक की तलाश जारी; चौथा बचकर भागा, पढ़ें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

ओरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के गांव ताल्हेपुर में एक महिला देवर से लड़ाई के बाद अपने चार छोटे-छोटे बच्चों को नहर पर लेकर पहुंची। यहां दो बच्चों को नहर के पानी में डुबोकर मार दिया, जबकि अभी एक बच्चे की पुलिस नहर में तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चच्चा ग्राम प्रधान हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा'... दबंग मुस्लिम युवक पर युवती ने छेड़छाड़, विरोध करने पर अगवा करने की धमकी देने का लगाया आरोप

वहीं, मां के कहर को देख चौथा बच्चा मौके से बचकर भाग गया। इससे उसकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो बच्चों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। उधर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर बवाल करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  युवती का नहाते हुए वीडियो बनाते टेलर रंगेहाथ गिरफ्तार, स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

यहां पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। पुलिस ने हत्यारोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर अभी तनाव की स्थिति बनी हुई है। गोताखोरों की मदद से एक बच्चे की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिले बीएसएफ हेड कांस्टेबल की मौत, जहरखुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका

 

Ad