हल्द्वानी के गोरापड़ाव में कार के गोदाम में आग लगने से तीन गाड़ियां जलकर हुई राख

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में कार के गोदाम में आग लगने से तीन गाड़ियां जलकर राख हो गई. आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया. आग किसी वजह से लगी, फिलहाल इस बारे में कुछ पता नहीं लगा है. फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर पहुंच जांच में जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई

गनीमत रही कि समय रहते कर्मचारियों ने कई अन्य कारों को वहां से हटकर अलग किया. अन्यथा आग लगने की ये घटना बड़ा रूप ले सकती थी और शोरूम को बड़ा नुकसान हो सकता था. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

आग लगने के बाद शोरूम परिसर और आसपास का इलाका धुएं से भर गया. इस दौरान बरेली रोड हाइवे पर लोगों की भीड़ लग गई. आग शोरूम के पिछले हिस्से स्थित यार्ड में लगी. यार्ड में बड़ी संख्या में गाड़ियां रिपेयर होने के लिए आई थी. इस अग्निकांड में तीन गाड़ियां जलकर पूरी तरह से खाक हो गई हैं.

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में बहा कांवड़िया, रोते-बिलखते बड़े भाई ने लगाई गुहार— 'कोई 5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो'

अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि अग्निशमन विभाग को सूचना मिली कि गोरापड़ाव में कार शोरूम में आग लगी है. इसके बाद मौके पर अग्निशमन की गाड़ियों को रवाना किया गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया है. आग लगने की घटना में तीन गाड़ियां जलकर खाक हुई हैं. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. आग से कितने का नुकसान हुआ है इसका पता लगाया जा रहा है.