प्रेमी के साथ भागने के लिए 18 साल की लड़की ने रची खौफनाक साजिश, नाना-नानी का भी किया ऐसा हाल

खबर शेयर करें -

ग्वालियर के सिरोल से अजीबो-गरीब खबर सामने आई है। यहां 18 साल की लड़की ने मैगी में बेहोशी की दवा मिलाकर पूरे परिवार को खिला दिया। नशीली मैगी खाने के बाद उसके नाना-नानी औऱ मामा बेहोश हो गए।

इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ दिल्ली भाग गई। नाना-नानी तो अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हालत खराब है। इस तरह वह अपने परिवार के लिए खतरा बन गई। जो नाना-नानी उसे इतना प्यार करते थे उसने उनके बारे में भी नहीं सोचा।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

नाना-नानी और मामा ने सपने में भी ऐसा नहीं सोचा होगी कि जिस बेटी पर वे जान लुटाते हैं वहीं उनके जान की दुश्मन बन जाएगी। अपने प्रेमी के खातिर वह उनकी जान खतरे में डाल देगी। घटना के बारे में जानकर लोग हैरानी जता रहे हैं। फिलहाल आरोपी लड़की के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर लिया गया है। सिरोल थाने की एक टीम लड़की की तलाश में दिल्ली के लिए निकल चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

दरअसल, वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी मगर घरवाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। इसके बाद ही उसने प्रेमी के साथ भागने की प्लानिंग की। अब वह घरवालों को बताकर तो भाग नहीं सकती थी इसलिए उसने मैगी वाली साजिश रची। जब वह मैगी परोसकर सबके लिए लाई होगी तो किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि इसमें नशीली गोलियां मिली हुई हैं। उसने सबके लिए मैगी बनाई और परोसने से पहले उसमें नींद की गोलियां मिला दी। मैगी खाने के बाद घरवालों बेहोश हो गए और वह अपने प्रेमी के साथ दिल्ली भाग गई। उसने नाना-नानी की हालत गंभीर है, वे वेंटिलेटर पर हैं। जबकि मामा खतरे से बाहर हैं।