आज 21 जुलाई 2025 : आज बन रहा अमृत सिद्धि योग, इन राशि वालों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय

खबर शेयर करें -

आज 21 जुलाई 2025, श्रावण कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। चंद्रमा आज दिन-रात वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे गौरी योग का उत्तम संयोग बन रहा है। साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि और वृद्धि योग भी बनेंगे।


 

आज का राशिफल

 

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, और व्यापार या नौकरी में तनाव महसूस हो सकता है, जिससे थकान रहेगी। हालांकि, आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको कई काम खुद ही संभालने पड़ सकते हैं, जिससे दिन व्यस्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें। परिवार में सुख-शांति रहेगी और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। भगवान शिव की आराधना से मन को शांति मिलेगी।

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा और व्यावसायिक रिश्ते भी अच्छे रहेंगे। मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े लोगों को बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है, जिससे वे अपने काम को बड़े स्तर पर ले जा पाएंगे। घरेलू माहौल में थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए शांति बनाए रखें। पुराने क्लाइंट्स से अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है, खानपान का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र की सक्रियता ने मचाई सियासी हलचल, पैदल भ्रमण के जरिये व्यपारियो की समस्याओं से हुए रूबरू

मिथुन राशि: आज आपके जमा किए हुए धन में कमी की चिंता सता सकती है। अनावश्यक खर्चों से बचें, वरना भविष्य में पैसों की तंगी हो सकती है। व्यापार में आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि वापसी की संभावना कम है।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अटके हुए धन की वापसी और नौकरी में प्रशंसा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। धूप में निकलने से बचें और पर्याप्त नींद लें।

सिंह राशि: आज का दिन कारोबार में पूंजी जुटाने के प्रयासों से संबंधित है। विस्तार के लिए लोन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है, और निवेश योजनाओं पर गंभीरता से विचार होगा। नौकरीपेशा लोग टारगेट पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करेंगे। पारिवारिक जीवन में बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। मशीनों से जुड़ा काम करते समय सावधानी बरतें, चोट लगने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज (सोमवार) भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, नैनीताल समेत 6 जिलों में असर

कन्या राशि: आज करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क फायदेमंद रहेगा, और व्यापार में उन्नति के आसार हैं। नौकरी में कुछ लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा, और आपसी समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, आंखों का ध्यान रखें। मेहनत और ईमानदारी से काम करें, फायदा जरूर मिलेगा।

तुला राशि: आज आपके इच्छित लाभ की संभावना बनी रहेगी। आर्थिक मामले संवार पर रहेंगे। करीबियों से खुशियां साझा करेंगे और लोकप्रियता बढ़ेगी। उन्नति के रास्ते बनेंगे और काम को बढ़ाने का समय है। भाग्य का सपोर्ट मिलेगा और व्यापार से संबंधित काम बनेंगे। जल्दबाजी से बचें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन व्यापार में बड़े बदलाव ला सकता है, जिससे लाभ होगा। कार्यस्थल पर सुधार और नई योजनाओं से फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में अनबन से बचने के लिए शांति बनाए रखें और गलतफहमी से दूर रहें। प्रेम जीवन में समझदारी दिखाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, घबराहट हो सकती है, इसलिए योग करें। नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु राशि: करियर में सफलता मिलेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। भगवान शिव को जल अर्पित करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'ऑपरेशन क्लीन' शुरू: नकली और नशीली दवाओं पर लगेगी लगाम

मकर राशि: आज करियर में लाभ के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि: आज काम से जुड़ी यात्रा का योग है, और मेहनत का फल मिलेगा। अपने खान-पान को बिगड़ने न दें। व्यापार में धन लाभ होगा। अपनी बुद्धि को सामाजिक और रचनात्मक प्रयासों में लगाएं। ग्रुप सेटिंग या नए वेंचर्स में अवसर सामने आ सकते हैं। बड़ी खरीदारी के बारे में तुरंत निर्णय लेने से बचें।

मीन राशि: आज आपको कहीं से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप गरीबों की सेवा के लिए कुछ धन भी लगा सकते हैं।


आज के शुभ योग:

आज सावन का दूसरा सोमवार है, साथ ही कामिका एकादशी भी है। चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे गौरी योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और वृद्धि योग का उत्तम संयोग बन रहा है। आज भगवान विष्णु और भोलेबाबा दोनों की कृपा प्राप्त होगी।