आज का राशिफल, 28 फरवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन

खबर शेयर करें -

मेष राशि,भाग्य भरोसे बैठने की गलती न करें

मेष राशि वालों को आज अपने खर्च और कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको आज भाग्य भरोसे बैठने से लाभ मिलने वाला नहीं है। आर्थिक मामलों में किसी की बातों में आकर आप निवेश करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

आपको आज बिना पूछे किसी को सलाह देने से भी बचना चाहिए नहीं तो बाद में आपको इसका खुद ही नुकसान उठाना पड़ सकता है। बैंकिंग और यात्रा से संबंधित विषयों के लिए आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें नहीं तो कहासुनी हो सकती है। वैसे आज आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है।

​वृषभ राशि, कोई अच्छी खबर मिलेगी

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज भाई बहनों से सहयोग मिलेगा और इनकी ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से आपको आज सहयोग मिलेगा। आज आपको अपनी संतान से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। किसी जरूरी काम से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको आज लव लाइफ के मामले में प्रेमी से सहयोग मिलेगा। तकनीकी अनुभव का भी लाभ पाएंगे।

​मिथुन राशि,अचानक धन का लाभ मिलेगा

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी आज बेहतर होगी। आपको आज अचानक धन का लाभ मिल सकता है। आप आज नौकरी कारोबार में उन्नति के लिए किसी नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। बच्चों की सेहत और शिक्षा को लेकर आपको कुछ चिंता हो सकती है। वैसे गृहस्थी में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नगर निगम पहुंची क्षेत्र की महिलाओं ने मेयर दीपक बाली को लगाया गुलाल और होली की दी शुभकामनाएं

​कर्क राशि, आपकी प्रगति से लोग जलेंगे

कर्क राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगी और जिन क्षेत्रों में परिश्रम करेंगे उनमें इनको पूरी सफलता मिलेगी। जो लोग विदेश में शिक्षा पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। आप आज विलासिता और सुख साधनों पर धन खर्च करेंगे। आपके शत्रु आपकी प्रगति देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी अच्छी खबर मिलने की संभावना रहेगी। कारोबार में भी आज अच्छी कमाई होगी।

​सिंह राशि,कोई संपत्ति मिलने की प्रबल संभावना है

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज पारिवारिक जीवन में सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से आपको कोई संपत्ति मिलने की प्रबल संभावना है। आज परिवार के किसी सदस्य की मदद से आपका कोई काम पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से स्थिति को सामान्य बनाए रख पाएंगे। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा, कोई पहले से परेशानी है तो आपकी तकलीफ बढ़ सकती है।

​कन्या राशि,बैंकिंग के काम में सफलता पाएंगे

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल और लाभप्रद रहेगा। लंबे समय से अटका आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है। बैंकिंग और अकाउंट से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। इस राशि के छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा क्योंकि मन आपका विचलित रह सकता है। आज शाम के समय आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए जीवनसाथी की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। बिजनेस में लाभ पाने में आज आप सफल रहेंगें।

यह भी पढ़ें 👉  वीडियो : ऋषभ पंत की बहन की शादी में जमकर झूमे धोनी-रैना, मसूरी में लगा स्टार क्रिकेटर्स का जमावड़ा

​तुला राशि,पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपका पारिवारिक जीवन में आज सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो आपके बीच के संबंध बेहतर होंगे। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, प्रेमी के साथ आप आज बाहर खाने पीने की प्लान कर सकते हैं। परिवार में बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। शिक्षा और प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी।

​वृश्चिक राशि,आपको अधिक परिश्रम करना होगा

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक और अनुकूल रहेगा। आपकी कोई चली आ रही उलझन आज सुलझ सकती है। नौकरी और कार्यक्षेत्र में आपको आज परिश्रम अधिक करना होगा और कुछ तकनीकी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए उतावलेपन में कोई भी फैसला लेने से आपको बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आपको आज बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी। दांपत्य जीवन में आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।

​धनु राशि,परिवार में खुशी पाएंगे

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक है। आप आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी। आप आज प्रॉपर्टी के काम में सफलता और लाभ पा सकते हैं। बिजनेस में कोई लाभदायक डील मिलने की आपको खुशी होगी। जीवनसाथी की ओर से आप खुशी पाएंगे लेकिन सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा।

​मकर राशि, साहसिक फैसले से लाभ

यह भी पढ़ें 👉  बुधवार 12 मार्च 2025 राशिफल : कर्क राशि वालों को गुड न्यूज़ मिलेगी, कन्या के सपने सच होंगे; कुंभ को धन लाभ होगा

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ और सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में लिए गए साहसिक फैसले का लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको फायदा मिल सकता है। आपके रुके हुए काम पूरे होने से आज आपको खुशी मिलेगी। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा। भाइयों के साथ आज आपका तालमेल बना रहेगा। पैतृक संपत्ति का भी फायदा मिलेगा।

​कुंभ राशि,भौतिक सुखों का आनंद लेंगे

कुंभ राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपनी सभी जिम्मेदारियां और कार्य को समय पर पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। आप कोई नया काम करेंगे तो उसमें भी आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको आज शिक्षा और शिक्षण के काम में भाग्य लाभ दिलाएगा। आप सांसारिक सुखों और भौतिक सुखों का आनंद लेंगे। आज शाम के समय आपको किसी वजह से यात्रा पर जाना हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज संयम रखना होगा।

​मीन राशि, शुभ समाचार मिल सकता है

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, लंबे से अटके आपके काम आज बन सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज सामाजिक मान सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढेगा। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-मजाक में शाम का समय बीतेगा। आपको आज कुछ अतिरिक्त कमाई का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप आज अधिकारियों से सपोर्ट और सहयोग पा सकते हैं। आपकी कोई दीर्घकालीन इच्छा पूरी हो सकती है।