सीएम पुष्कर सिंह धामी को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में दो दिन मिलेगी मुफ्त यात्रा की सौगात

खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित ‘मुख्य सेवक सदन’ में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने मुलाकात की। इस अवसर पर बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी माताओं और बहनों का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए उन्हें रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बहनें करेंगी मुफ्त सफर
बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि पर्व के अवसर पर महिलाओं की सुगम आवाजाही के लिए 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में मुफ्त यात्रा की विशेष व्यवस्था की गई है। इस दौरान प्रदेश भर में बहनें रोडवेज की बसों में बिना कोई किराया दिए यात्रा कर सकेंगी।
महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के साथ-साथ उनके सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति भी लगातार सशक्त कर रही है। उन्होंने दोहराया कि धामी सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर काम कर रही है।
यह भी पढ़ें 👉  मीडिया सर्वे ने गरमाया उत्तराखंड का सियासी पारा: 2027 में धामी के नेतृत्व में भाजपा को 54 सीटें मिलने का अनुमान, कांग्रेस 14 पर सिमटने की उम्मीद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में कांग्रेस समेत विपक्ष को बड़ा झटका: नगर पंचायत अध्यक्ष पाटी समेत 31 जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल; महेंद्र भट्ट ने किया स्वागत