आज की खास खबरें : पढ़ें 25 जून 2023 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

खबर शेयर करें -

पदर्शनकारी पहलवानों को ट्रायल में दी जाने वाली छूट को लेकर योगेश्वर दत्त के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है. अब साक्षी मलिक ने एक चिट्ठी जारी की है. मिस्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजकीय दौरे का आज दूसरा दिन है.

रविवार को उन्हें राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने मिस्र के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा विपक्षी दलों को भेड़ियों का झुंड बताने पर कांग्रेस ने पलटवार किया है.

‘पहलवानों की एकता में सेंध लगाना चाहता है दुश्मन’, साक्षी मलिक का योगेश्वर दत्त पर पलटवार

प्रदर्शनकारी पहलवानों को ट्रायल में दी जाने वाली छूट को लेकर योगेश्वर दत्त के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है. अब साक्षी मलिक ने एक चिट्ठी जारी की है. यह चिट्ठी पहलवानों ने खेल मंत्री को लिखी थी, जिसमें एशियन गेम्स के लिए होने वाले ट्रायल्स को आगे बढ़ाने की मांग की गई है.

पीएम मोदी को मिला मिस्र का सर्वोच्च सम्मान, अब तक दुनिया के 13 देश कर चुके सम्मानित

मिस्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजकीय दौरे का आज दूसरा दिन है. रविवार को उन्हें राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने मिस्र के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया. यह प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया किसी मुल्क का 13वां सर्वोच्च राजकीय सम्मान है. मिस्र ने 1915 में ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ की शुरुआत की गई थी. तब मिस्र के सुल्तान हुसैन कामेल ने इसकी स्थापना की थी. 1953 में राजशाही खत्म होने और मिस्र के गणतंत्र बनने के बाद देश के सर्वोच्च सम्मान के रूप में ऑर्डर ऑफ द नाइल का पुनर्गठन किया गया.

दिल्ली: लेम्बोर्गिनी की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, इंडिगो एयरलाइंस का इंजीनियर घायल

साउथ दिल्ली के चिराग फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. घटना रविवार सुबह 7 बजे की है. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं. घायलों में ऑटो चालक और इंडिगो एयरलाइन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में काम करने वाले इंजीनियर प्रिंस गौतम शामिल हैं.

‘कभी NDA में 44 दल थे, क्या वे भी भेड़ियों का झुंड थे?’ कांग्रेस नेता का स्मृति ईरानी से सवाल

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा विपक्षी दलों को भेड़ियों का झुंड बताने पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि बीजेपी जानवरों की राजनीति का सहारा ले रही है. उन्होंने स्मृति ईरानी से पूछा कि एक समय एनडीए में 44 पार्टियां थीं क्या वह हमारे खिलाफ भेड़ियों का झुंड था?

भारी बारिश के चलते रुकी केदारनाथ यात्रा, उत्तराखंड के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

देशभर में मॉनसून का असर दिखना शुरू हो गया है. उत्तराखंड में भी भारी बारिश हो रही है. रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा को अगले आदेश तक रोक दिया है. रुद्रप्रयाग के कलेक्टर मयूर दीक्षित ने बताया कि जब तक बारिश बंद नहीं होती तब तक केदारनाथ यात्रा पर रोक जारी रहेगी.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad