ज्योलिकोट के पास गहरी खाई में गिरी टूरिस्ट बस, चालक बस के नीचे दबा

खबर शेयर करें -

नैनीताल: ज्योलिकोट क्षेत्र में अनियंत्रित होकर एक बस 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. बताया जा रहा है कि हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. बस गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. गनीमत रही कि हादसे के समय बस में चालक के अलावा कोई सवार नहीं था.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलने के विवाद में 12 साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

ज्योलिकोट चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि बस UK04 PA 0268 निजी ट्रेवल्स कंपनी की है, जो देर शाम हल्द्वानी की तरफ जा रही थी. इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. जिसमें सिर्फ चालक सवार था. हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और हादसे के बाद चालक बस के नीचे फंसा हुआ था.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को बाहर निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया. वहीं चौकी इंचार्ज ने कहा कि बस किस तरफ जा रही थी, इसे सही से नहीं कहा जा सकता है. प्रथम दृष्टया में बस पर्यटकों को नैनीताल छोड़कर हल्द्वानी की तरफ जानी प्रतीत हो रही है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad