परिवहन निगम ने सभी चालको एवं परिचालकों की छुट्टियां ने 11 नवंबर तक की रद्द

खबर शेयर करें -

बरेली। दीपावली एवं छठ महा पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के आदेश पर बरेली में भी रोडवेज के सभी चालक-परिचालकों की छुट्टियां 11 नवंबर तक निरस्त कर दी गई है। इसके लिए बरेली डिपो के एआरएम ने आदेश जारी कर दिया है। साथ ही कहा है कि यदि कोई चालक, परिचालक या परिवेक्षक छुट्टी करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, दूसरी ओर ड्यूटी से अतिरिक्त कार्य करने पर चालक परिचालकों को निगम की तरफ से प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
यह भी पढ़े 👉 पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट से गिरी छत के नीचे दबे तीन लोग गंभीर रूप से घायल
3 हजार किलोमीटर पर चार हजार रुपए

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह

त्योहार के सीजन में ड्यूटी को लुभाने के लिए रोडवेज ने चालक परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया। जिसमें यदि कोई भी चालक परिचालक 10 दिन उपस्थित होकर 3 हजार किलोमीटर तक बस का संचालन करेगा तो उसके लिए 4 हजार रुपए दिए जाएंगे। ठीक इसी तरह से 9 दिन उपस्थित होकर 2700 किलोमीटर संचालन करने पर उसके लिए 3150 रुपए दिए जाएंगे। इतना ही नहीं, वर्कशॉप में कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसमें कर्मचारी के 10 दिन उपस्थिति होने पर 1200 रुपए और 9 दिन उपस्थिति होने पर 1000 रुपए दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार