हल्द्वानी का परिवहन विभाग (आरटीओ) का कार्यालय अब गौलापार में शिफ्ट किया जाएगा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी का आरटीओ अब गौलापार में शिफ्ट किया जाएगा। वाहन परिवहन विभाग की 8 हेक्टेयर जमीन पर नया भवन बनेगा। इसके साथ ही मोटर ट्रेनिंग स्कूल और ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक को भी बनाया जाएगा। वही परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के चलते बैठक में यह निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  क्या तजुर्बेकार को किनारे करना भाजपा की सबसे बड़ी भूल साबित हुई?

दरअसल आरटीओ के पास गौलापार स्लेटर हाउस के पास 8 एकड़ भूमि है। लिहाजा इस भूमि पर नया आरटीओ ऑफिस बनाया जाएगा, जहाँ एक ही भवन में सभी सुविधाएं मिले। इस तरह की कवायद चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि

इसके अलावा जहां पर वर्तमान आरटीओ दफ्तर चल रहा है। वहां पर परिवहन विभाग के कर्मचारियों के लिए आभासी भवन बनाए जाएंगे। वही परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने विभाग को नई योजना की डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं।