पड़ोसी युवक द्वारा किए जा रहे यौन उत्पीड़न से परेशान नाबालिक ने तेजाब पी कर दी अपनी जान

एक ही दिन में तीन मौतों से थर्राया बाजपुर

खबर शेयर करें -

बाज़पुर । बाजपुर में एक नाबालिक ने तेजाब पी कर मौत को गले लगा लिया। मामले में नया मोड़ एक 3 पेज सुसाइड नोट मिलने के बाद आया। नाबालिक ने आत्महत्या इसलिए कि क्यों कि उसके साथ पड़ोस के रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने तहरीर पर 4 लोगो के ख़िलाफ़ मुकदमा पंजिकृत कर अपनी जांच शुरू कर दी है। वहीं बाजपुर में एक ही दिन में अलग अलग जगहों पर हुई लगातार तीन मौतों से हड़कम्प मच गया है।
यह भी पढ़े 👉 बीएसएफ में 10वीं पास के लिए 92000 सैलरी तक की नौकरियां
पहली घटना बाजपुर के ग्राम लखनपुर की है जहां एक नाबालिग युवती ने बीते दिनों तेजाब का सेवन कर लिया। परिजनों ने नाबालिक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं लंबे समय से चल रहे उपचार के दौरान नाबालिक की मौत हो गई। पूरे मामले में नया मोड़ उस समय आया जब 3 पेज का लिखा सुसाइड नोट पुलिस के हाथ लगा। सुसाइड नोट ने घटना का पूरा खुलासा कर दिया। जिसमे मृतका ने पड़ोस के रहने वाले युवक रणवीर पर प्रेम के जाल में फसाकर 5 साल तक यौन शोषण करने और परिजनों की गैर मौजूदगी में रणवीर और उसके परिजनों पर धमकाने का आरोप लगाया। वही लंबे समय के उपचार के बाद नाबालिग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रणवीर को गिरफ्तार कर लिया।
वही सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस आगे की कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़े 👉 ITBP में बिना एग्जाम के ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 82000 से अधिक होगी सैलरी
वहीं दूसरे मामले में बाजपुर के चीनी मिल में कार्यरत झंडू सिंह चीनी मिल के आवासीय कमरे में रहता था। जहां झंडू सिंह चीनी मिल में कार्य के लिए जाने के समय पर अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो साथी कर्मचारियों ने झंडू सिंह को काम पर जाने के लिए बुलाने का प्रयास किया। लेकिन झंडू सिंह ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके चलते आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने दरवाजा तोड़कर झंडू सिंह को मृत अवस्था में पाया। पुलिस को झंडू सिंह के शव के समीप दवाइयां पड़ी हुई मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत: पूर्व मंत्री दुर्गापाल, राहुल छिमवाल और कांग्रेसी दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

वहीं सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण अस्थमा की बीमारी से होना बताया जा रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं-हल्द्वानी हाईवे पर रफ्तार का कहर: परीक्षा देकर घर लौट रही बीएससी की छात्रा को ऑटो ने मारी टक्कर; सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती

वहीं तीसरे मामले में जनपद के बाजपुर में गुलाब सिंह यादव ने अपनी पुत्री शिवानी का विवाह चीनी मिल के समीप रहने वाले सुनील से किया था। विवाह के करीब 1 वर्ष बाद अज्ञात कारणों के चलते शिवानी ने अपने ससुराल में विषैला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। शिवानी की मौत से शिवानी के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बाजपुर सीओ वंदना वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर शिवानी की हत्या का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर का सरकारी अस्पताल बना 'रेफर सेंटर', मरीजों की जेब पर पड़ रही दोहरी मार : अलका पाल

वही सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।