हल्द्वानी से बेड़ीनाग की ओर जा रहा सिलेंडर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा, चालक और क्लीनर की हुई मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : हल्द्वानी से बेड़ीनाग की ओर जा रहा ट्रक संख्या- यूके 04 सीबी-3110 अल्मोड़-सेराघाट सड़क में मंगलता से आगे टानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर जैगन नदी में गिर गया। ट्रक में लदे सभी सिलेंडर खाई और नदी में बिखर गए। ग्राम प्रहरी की सूचना के बाद धौलछीना थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा नेता, उनके भाई और 10-12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा: कार से स्कूटी को मारी टक्कर, लोहे की रॉड से हमला कर दो युवक किए गंभीर घायल

खाई में ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर अचेत अवस्था में पड़े थे। आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से दोनों को सीएचसी धौलछीना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने बताया कि चालक की पहचान हरीश चंद्र बिष्ट पुत्र परी सिंह निवासी कपकोट बागेश्वर के रूप में हुई है। कंडक्टर की पहचान नहीं हो सकी है। कंडक्टर की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: एक ही घर से उठे 6 जनाजे, चीख-पुकार के बीच नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

 

 

 

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें