राजू अनेजा,बाजपुर। यहां किलाखेड़ा क्षेत्र में एक दुखद हादसा देखने को मिला जहां ट्रक का पंचर लगाते समय टायर फटने से पंचर लगा रहे नाबालिग युवक की दर्दनाक मौत हो गई जवान बेटे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केलाखेड़ा के फिदानगर निवासी फारूख (16) इकबाल सोमवार को अपने घर के बाहर स्थित टायर पंक्चर की दुकान में ट्रक के टायर का पंक्चर लगा रहा था कि अचानक टायर में हवा का प्रेशर अधिक होने के कारण टायर तेज धमाके के साथ फट गया और पंक्चर लगा रहा फारूख करीब 5 फिट दूर जा गिरा। धमाके के आवाज सुन पहुंचे परिजन आनन फानन में ही गंभीर घायल हुए फारूख को उपचार के लिये काशीपुर अस्पताल लेकर गये लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में ही जैसे मौत की खबर पहुंची वहां भी मातम छा गया। वहीं केलाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि ट्रक का टायर फटने से एक युवक की मौत हुई है लेकिन अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर आने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

