गुमटी लालकुआं निवासी संजय की हेलमेट से पीट-पीट कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : दो स्कूटी में टक्कर के बाद एक स्कूटी सवार ने फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया। इन लोगों ने हेलमेट से पीट-पीट कर युवक की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। घटना में युवक का दोस्त भी बुरी तरह घायल हुआ। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है।

जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है। बमेटा बंगर केशव नारायणपुरम गुमटी लालकुआं संजय पांडे (32 वर्ष) स्व. नंद बल्लभ पांडे अपने मित्र संजय जोशी उर्फ सोनू पुत्र ललित चन्द्र जोशी निवासी दौलिया डी-क्लास हल्दूचौड़ के साथ बीती 7 मई को हल्द्वानी की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तल्ख होगा मौसम: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

तभी गोरापड़ाव में उसकी स्कूटी दूसरी स्कूटी संख्या यूके04 जेड-7274 से टकरा गई और विवाद हो गया। जिसके बाद दूसरी स्कूटी सवार ने फोन कर अपने बाइक सवार साथियों को बुला लिया। तीन लड़कों बालम, महेन्द्र और कुन्दन ने संजय और सोनू को हेलमेट से बुरी तरह पीटा। दोनों बेहोश हो गए और आरोपी फरार हो गए। सोनू को होश आया तो उसने एंबुलेंस बुलाई। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में 13 मई को संजय की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में पुलिस और सेना के जवानों के बीच झड़प: मेजर समेत 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज, धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप

कोतवाली पुलिस ने संजय की मां लीला देवी की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल उमेश मलिक ने मामले की जांच एसएसआई महेंद्र प्रसाद को सौंपी। टीम ने गुरुवार को महेंद्र सिंह (35 वर्ष) पुत्र भूपाल सिंह निवासी चौसला मुखानी और कुंदन सिंह (24 वर्ष) पुत्र श्याम सिंह मानपुर गौलापार को कुंवरपुर गौलापार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि तीसरे आरोपी बालम की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एसएसआई समेत मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता, एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल राम सिंह अधिकारी, कांस्टेबल चन्दन नेगी, अरविन्द, अरूण राठौर व इसरार नबी थे।

यह भी पढ़ें 👉  कोचिंग में मारपीट करना छात्र को पड़ा भारी: कोतवाली में पुलिस के सामने ही मां ने बेटे को चप्पलों से धुन डाला
Ad Ad Ad