पंतनगर में ई रिक्शा चालक की हत्या के मामले में दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

पंतनगर थाना क्षेत्र में ई रिक्शा चालक हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को टांडा जंगल से गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के पास लूटी गई ई रिक्शा, मोबाइल और घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद हुआ है. दोनों आरोपी नशे के आदी बताए जा रहे हैं. जिन्हें पुलिस ने कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

उधर सिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 10 जून को राकेश कुमार उर्फ पंकज ई रिक्शा लेकर अपने घर जगतपुर रुद्रपुर से 6 बजे निकला था. जब वो शाम को घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं लग पाया. इसके बाद 11 जून को परिजनों को पता चला कि उसका शव पंतनगर स्थित गन्ने के खेत में पड़ा हुआ है

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में बर्थडे पार्टी के बहाने दो युवकों का अपहरण: जंगल में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

राकेश की बॉडी पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था. मौके पर उसका ई रिक्शा भी गायब मिला. मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की. जांच के दौरान पंतनगर पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे. इसके बाद पंतनगर थाना पुलिस ने आज हत्या कर लूटे गए ई रिक्शा को बेचने जा रहे दो आरोपियों को टांडा जंगल से दबोचा.

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई की मिठास: 15 दिनों में 17 रुपये तक महंगी हुई चीनी, गुड़ और मिश्री के दामों में भी भारी उछाल; त्योहारी सीजन में रसोई का बजट बिगड़ा

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अभिषेक रावत निवासी ग्राम उदईपुरी चोपड़ा, पीरूमदारा थाना रामनगर और कृष्णा जोशी निवासी ग्राम खड़कपुर बेरीपडाव, मोटाहल्दू थाना लाल कुआं बताया. आरोपियों ने बताया कि वो लोग नशा करने के आदी हैं. ऐसे में उन्हें पैसों की जरुरत थी, इसलिए उन्होंने सामान लूटने के लिए राकेश की चाकू से हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad